फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पालिका में लीकेज पाइप की मरम्मत शुरू, लोगों को राहत

Thu, 08 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पाइप लीकेज को ​ठीक कराते नपाअध्यक्ष प्रतिनि​धि। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। शहर में पाइपलाइन लीकेज होने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इस समस्या से जुड़ी खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने प्रमुखता से किया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन गंभीरता हुआ। अलग-अलग मोहल्लों में कर्मियों ने पहुंचकर बुधवार को पाइप लीकेज को ठीक किया। इसके अब लोगों के घरों में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका में पानी की आपूर्ति के लिए लगी पाइप जर्जर हो चुकी है। बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल उर्फ बुलबुल ने जलकल के कर्मचारियों के साथ शहर के गंडक कालोनी, भूतनाथ कालोनी, राजपूत कालोनी, गांधी नगर, नौका टोला में लीकेज हुए पानी की पाइप को ठीक कराया। इसके बाद अब लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई पहुंचने लगी है।
चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि अभियान चलाकर पाइप लीकेज की समस्या को ठीक कराया जा रहा है। शासन की ओर से परियोजना पास हुई है। सभी मोहल्लों में पानी की सप्लाई दिया जाएगा और जर्जर पाइप, पुरानी पानी की टंकियों को भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें