फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजलीकर्मियों पर धन उगाही का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के खोठ्ठा विद्युत उपकेंद्र के तहत भलुही गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग काफी परेशान थे। मंगलवार को देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद बिजली बहाल होने के एवज में पैसे नहीं देने के कारण पुनः बिजली सप्लाई बंद करने व धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सुरजीत सिंह, बांकेलाल गुप्ता, पवहारी सिंह, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, अखिलेश सहित आदि ने बताया कि बीते चार अक्तूबर को आए मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से 11 हजार वोल्टेज बिजली का पोल मुख्य मार्ग पर गिर गया था। इसके बाद से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। मंगलवार की रात बिजली विभाग के कर्मचारियों की तरफ सुचारू से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति बहाल करने के बाद ग्रामीणों से कर्मचारियों द्वारा धन का मांग किया गया। ग्रामीणों ने धन देने से इनकार करने के बाद कर्मचारियों ने सप्लाई ट्रांसफार्मर से बाधित कर दिया। सुकरौली एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच की गई है। धन उगाही का आरोप झूठा है। जगह-जगह पोल व तार टूटने से सप्लाई बहाल करने में थोड़ा समय लगा है। इस समय बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें