फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन पर होगी कार्रवाई

Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को निजी अस्पताल संचालकों की बैठक हुई। इसमें बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि सभी निजी अस्पताल अपने क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी प्रभारी को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। झोलाछाप से किसी भी प्रकार का ऑपरेशन या इलाज कराने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि जिले में पंजीकृत अस्पताल ही संचालित होंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। अवैध संचालित अस्पतालों पर प्रशासनिक कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. आरडी कुशवाहा, डाॅ. रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें