पडरौना। रेलवे ढाला के पास बिजली के तार पर बंदर के कूदने से लोगों एक घंटे बिना बिजली के बिताना पड़ा। इसकी वजह से बिजली वितरण उपकेंद्र पडरौना में फॉल्ट आ गया, जिससे बृहस्पतिवार को सुबह करीब एक घंटे बिजली की सप्लाई ठप रही। बिजलीकर्मियों ने एक घंटे बाद फाॅल्ट ढूंढ़कर बिजली सप्लाई चालू की।
जानकारी के अनुसार, रेलवे ढाला के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:30 बजे बिजली की तार पर बंदर के कूदने से हुई फाॅल्ट के कारण बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप रही। इससे सुबह के समय मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
इस कारण से टाउन-वन फीडर की सप्लाई एक घंटे तक ठप होने से सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक (महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई सप्लाई ठप रही।
इस संबंध में विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना के जेई शुभम गौड़ ने बताया कि रेलवे ढाला के पास बिजली की तार पर बंदर के कूदने से सप्लाई ठप हुई थी। तुरंत कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी गई।।