फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान की मौत के बाद जागा बिजली निगम

विज्ञापन
पोल लगाते बिजली कर्मी।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव सेंदुआर के टोला तेलिनिया में लटके हुए हाईटेंशन तार से मंगलवार को देर शाम तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत के बाद बिजली निगम के लाइनमैन दुर्घटना स्थल पर एक पोल लगाकर तार को ठीक कराया। पोल लगाते समय ग्रामीणों व बिजली कर्मचारियों के बीच दुर्घटना को लेकर कुछ कहा सुनी भी हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सेंदुआर के टोला तेलिनिया निवासी 50 वर्षीय महेंद्र निषाद मंगलवार को देर शाम करीब छह बजे अपने दरवाजे के सामने पिकअप गाड़ी में कुछ सामान उतार रहे थे। तभी लटके हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद बिजली विभाग जाग गया और बृहस्पतिवार को एक पोल लगाकर तार को टाईट करवा दिया। ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों के बीच कहां सुनी भी हो गई। इस संबंध में खोठ्ठा उपकेंद्र पर तैनात जेई महेंद्र नाथ अवस्थी ने बताया कि पोल लगाकर तार को टाईट करा दिया गया है और क्षेत्र में लाइनमैन से पता करवाया जा रहा है जहां कहीं भी तार ढीले होंगे सभी को सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें