फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियन कंपनी के कार्यकाल को ही बढाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कार्यकाल को ही बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बुधवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संविदा मजदूर संगठन ने जैम पोर्टल के माध्यम से मैन पॉवर के चयन से पूर्व कुछ तथ्यों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

संविदा मजदूर संगठन के कर्मियों ने मैन पॉवर बढ़ाने के दौरान कुछ तथ्यों का ख्याल रखने की मांग की है। उसमें फर्म को समान कार्य व समान मात्रा का पांच वर्ष का अनुभव होने, फर्म के पांच वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा, दो माह के भुगतान की रकम बैंक में जमा कराने, लापरवाही करने पर फर्म की जमा गारंटी रकम कर्मियों में वितरण करने समेत आठ बिंदुओं पर मॉनीटरिंग करने की जरूरत बताई गई है। संगठन के कर्मियों का आरोप है कि पूर्व में फर्म ग्लोबल इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्मियों का वेतन नहीं दिए जाने के कारण ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। संगठन का यह भी कहना है कि यह कंपनी फिर से अपना नाम बदलकर कर्मियों के साथ धोखा कर सकती है। इसलिए इसकी भी जांच पड़ताल की जानी चाहिए। इनकी मांग है कि वर्तमान में काम कर रही कंपनी का ही कार्यकाल बढ़ाकर काम लिए जाने की जरूरत है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव, संजय दूबे, राजेश दुबे, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें