धनौजी चंवर में मिला बुजुर्ग महिला का शव
एक जनवरी को घर से निकली थी महिला, आधार कार्ड से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के धनौजी चंवर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला का शव मिला। चंवर में खेती करने गए लोगों ने बुजुर्ग महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला के पास मौजूद झोले में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
थोड़ी ही देर में चंवर में महिला का शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पहुंचे रामकोला एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास मिले एक झोले की तलाशी ली गई तो उसमें आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त रामपुर धौतल थाना तरकुलवा जिला देवरिया के रूप में की गई।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला दिमागी रूप से कमजोर थी। एक जनवरी को घर से निकली थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। एसओ डीके सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की बेटी आई थी। महिला इलाज के लिए घर से निकली थी। झोले में दवा की पर्ची भी मिली है।