फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट मे आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुद्धिराम सिंह (70) की मौत हो गई। वह अहिरौली बाजार के सुम्हाटार गांव के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे महुअवा खुर्द स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुद्धिराम की मौत हो गई। सूचना पर अहिरौली बाजार थाने से एसआई विनोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक बुद्धिराम महुअवा खुर्द बाजार आये थे। उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अहिरौली बाजार एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें