तमकुहीराज। सीएचसी में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे नशे में धुत्त युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे शांत कराया। सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को थाने लेकर गई। जहां शांति भंग में चालान किया।
सेवरही के नरेश कुमार की पत्नी तीन वर्षीय बच्चे का इलाज कराने के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंची। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में नरेश कुमार सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय की सूचना पर पहुंची पुलिस नरेश को थाने ले गई। नरेश के मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया आरोपी को शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद