फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार जा रहा आठ बोरा यूरिया पकड़ा

Thu, 14 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। जिले का यूरिया को बिहार जा रहा है। यहां के किसानों के खतौनी पर समितियों से यूरिया लेकर महंगे दाम पर बेच दिया जा रहा है। बुधवार को अमवा बंधे का निरीक्षण करने तमकुहीराज एसडीएम पहुंची थी, इस दौरान दो बाइक से आठ बोरा यूरिया लेकर बिहार में जाते हुए रोका। पूछताछ में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बाइक सवार बिहार के रहने वाले हैं और यूरिया बिहार लेकर जा रहे थे। इसके बाद एसडीएम फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दो बाइक आठ बोरी खाद के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें