पडरौना।पर्यावरण को हरभरा बनाने के लिए वन विभाग इस साल करीब 45 लाख पौधे रोपेगा।इसकी तैयारी वन विभाग की ओर से तेज कर दिया है। 25 हजार से अधिक थैलियों में मिट्टी भरा जा चुका है। वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार करने के लिए उर्वरक,कीटनाशक दवाओं को मिलाकर पॉलीथिन के बैग तैयार किए जा रहे हैं।
हरियाली के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की तैयारी वन विभाग की ओर से किया गया जा रहा है। इसके लिए सभी रेंजरों व वन दरोगाओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। इस बाल करीब 45 लाख पौधे रोके जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए नर्सरी तैयार करने और पालिथिन में मिट्टी भरने का कार्य चल रहा है। ,कुशीनगर जिले में बडे़ अभियान के तहत लाखों पौधे लगाने की तैयारी की गई है,ताकि धरती का हरा-भरा किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले इसमें फलदार और छायादार आम, जामुन, पाकड़, बरगद,पीपल समेत अन्य पौधे लगेगे। यह कवायद हरियाली फैलाने के लिए की जा रही है,जिसमें वन विभाग और प्रशासन मिलकर काम करेगे। वन विभाग के डीएफओ वरूण सिंह ने बताया कि पौधारोपण को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। थैलियों में मिट्टी की भराई कराई जा रही है।