फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना हुई

Thu, 08 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया स्थित वाह्य न्यायालय में बुधवार को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना हुई। इससे वादकारी एवं अन्य लोगों को निशुल्क विधिक सलाह मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस लीगल एड क्लीनिक की स्थापना का उद्देश्य न्यायालय में आने वाले वादकारियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। लीगल एड क्लीनिक से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी कानूनी समस्याओं पर मुफ्त सलाह दी जाएगी। इसके अलावा कानूनी दस्तावेज जैसे नोटिस का जवाब देना, आवेदन पत्र तैयार करना, अन्य अदालती कागजात तैयार करने, लोक अदालतों और अन्य तरीकों से कोर्ट जाने से पहले ही मामलों को सुलझाने में मदद हो सकेगा। इस दौरान अपर मुख्य न्याकि मजिस्ट्रेट मयंक प्रकाश, सिविल जल जूनियर डिविजन सर्वेश कुमार पांडेय, शुशुम्न पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें