पीजी सीनीयर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय 45 वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनीयर महिला खो-खो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बस्ती समेत 12 जिलों की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पूर्व विधायक शंभू चौधरी, सपा नेता केडी यादव, डॉ. उपेंद्र सिंह ने दूसरे दिन के खेल की शुरूआत कराई। इसके बाद खेले गए मुकाबले में आजमगढ़ ने गोरखपुर को हराया। इसके अलावा रायबरेली, हरदोई, बलिया, बिजनौर, इलाहाबाद, जौनपुर, बस्ती, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों से आई महिला खिलाडियों ने अपना-अपना मुकाबला जीता।
इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता सिंह, डॉ. पप्पू यादव, मनोज यादव, महेंद्र चौधरी, बीएन मिश्र, प्रबंधक एसपी सिंह, विनोद कुमार सिंह, कनक चक्रधर, संतोष सिंह, सुनील पांडेय, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।