भू अभिलेखों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि खतौनी में दर्ज जानकारी को कहीं से भी इंटरनेट के जरिए देखा जा सकेगा। लोगों को खतौनी में दर्ज रिकार्ड के लिए तहसील का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी को पहली खतौनी दी। इसके बाद खतौनी के लिए कतार में खड़े लोगों को भी इस सेवा की जानकारी तथा खतौनी मुहैया कराई गई। एसडीएम ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से खतौनी में दर्ज रिकार्ड का कहीं भी अवलोकन किया जा सकता है। रिकार्ड सीधे अब खतौनी में दर्ज किए जाएंगे। नामांतरण में भी इस सेवा से सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो दीनानाथ, वामाचरण पांडेय, अरविंद पति त्रिपाठी, अनिल दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।