फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस स्टैंड पर ई-रिक्शा का कब्जा, आवाजाही में परेशानी

विज्ञापन
पडरौना रोडवेज गेट पर सवारी भरते ई-रिक्सा चालक।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। रामकोला रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे के बाहर बसों का जमावड़ा आमजनों के लिए आफत बना ही था। अब ई-रिक्शा का भी जमावड़ा मुसीबत बन गया है। रोडवेज के मुख्य द्वार पर ही ई-रिक्शा लाइन से खड़े हो जाते हैं। ऐसे में बसों के निकलने में और यात्रियों को जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पडरौना बस स्टेशन भवन निर्माणाधीन है। ऐसे में बस चालक मुख्य सड़क के पास बस खड़ी कर सवारी भरते हैं। कई रोडवेज बस चालक मनमानी करते हुए सड़क पर बस खड़ी करके सवारी भरने लगते हैं। बस चालकों की मनमानी से रामकोला रोड से अवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतें हो ही रही थीं। अब ई-रिक्शा चालकों की मनमानी भी लोगों पर भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के बाहर निजी वाहनों के साथ ई-रिक्शा व ऑटो के अवैध रूप से खड़े रहना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इन वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से सड़क संकरी होती जा रही है। इससे वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया। इसका असर यातायात पर पड़ रहा है। जाम के कारण न केवल वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पैदल राहगीरों का निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें