फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी छपरा-उधमपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05193/05194 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 28 अगस्त से 15 सितंबर को तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 27 अगस्त से 17 सितंबर को चार अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 अगस्त, 01, 08 एवं 15 सितंबर को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे चलेगी।
विज्ञापन

पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे से चलेगी।
दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अंबाला कैंट से 14.20 बजे चलेगी।
ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जालंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुंचेगी।
वापसी में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 अगस्त, 03, 10 एवं 17 सितंबर, को उधमपुर से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अंबाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे चलेगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें