फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी
विज्ञापन

एक लाख 74 हजार किसानों को मिल चुकी है 10 किस्त
पडरौना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए 31 मार्च तिथि निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले किसानों की अगली किस्त रुक जाएगी। इस योजना के तहत सरकार ने अब तक 10 किस्त की रकम किसानों के खाते में भेज दी है।
जिले में छह लाख 20 हजार किसानों को सम्मान निधि पहली किस्त मिली थी। इसके बाद आधार सहित अन्य गड़बड़ी के कारण चार लाख 46 हजार किसानों को किस्त नहीं मिली। नियमित किस्त में एक लाख 74 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम मिल रही है। इसमें कई लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके मोबाइल फोन नंबर एवं आधार नंबर की ऑनलाइन फीडिंग होनी है। ई-केवाईसी की इस व्यवस्था के बीच ही विभागीय सत्यापन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले किसानों को योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। दाहिनी तरफ ऊपर ई-केवाईसी लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। यहां पर अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल फोन नंबर डालें। इसके बाद ओटीपी आ जाएगी। इस ओटीपी को पूछे गए बाक्स में डालें, अगर सबकुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। अगर इनवैलिड लिखा हुआ आता है तो इसे ठीक कराने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन

यहां पर भी ई-केवाईसी की सुविधा
उप जिला कृषि निदेशक ने बताया है कि ब्लॉक स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसान अपना आधार और मोबाइल फोन नंबर फीड करा सकते हैं। इसके अलावा लाभार्थी कृषक ऑनलाइन केंद्रों, जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। 31 मार्च तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले किसानों की अगली किस्त रुक जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें