फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के कार्मिकों की ऑनलाइन लगाई जाएगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के कार्मिकों की ऑनलाइन लगाई जाएगी ड्यूटी
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक, परीक्षक और अन्य कार्मिकों का जारी होगा कार्ड
पडरौना। बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए शासन की तरफ से नई पहल की गई है। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, परीक्षक और अन्य कार्मिकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्हें यूनिक परिचय पत्र जारी किया जाएगा। विभाग की तरफ से इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 172 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्ववित्तपोषित समेत 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 33155 बालक व 28653 बालिका समेत कुल 61808 और इंटर में 22881 बालक व 21874 बालिक समेत 44755 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 172 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा को और पारदर्शी करने के लिए परीक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तक के लिए इस वर्ष नई व्यवस्था बनाई गई। इसमें परीक्षा केंद्र पर नियुक्त होने वाले कक्ष निरीक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की तैनाती ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पारिश्रमिक भुगतान भी ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर से यूनिक ड्यूटी कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों का शैक्षिक विवरण और बैंक डिटेल परिषद की वेबसाइड पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
मूल्यांकन समेत बोर्ड परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव की तरफ से कक्ष निरीक्षक, परीक्षक और अन्य कार्मिकों को यूनिक ड्यूटी कार्ड जारी करने के निर्देश मिले हैं। प्रधानाचार्यों को बोर्ड की वेबसाइड पर स्कूल में तैनात शिक्षक समेत सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
मनमोहन शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें