फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा : आज और कल भारी व्यावसायिक वाहनों को नो एंट्री

Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में सजे पंडाल में सतरंगी लाइटों की छटा बिखरने लगी है। मेले में भीड़ बढ़ने लगी है। देवी दर्शन के साथ बच्चे, युवक और महिलाएं मेले का लुत्फ उठाते दिखे। वहीं भीड़ को लेकर पुलिस सक्रिय रही। दुर्गा पंडालों के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

भीड़ की वजह से शहर सात अक्तूबर की देर रात तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इसके लिए शहर के बाहर हर मोड़ पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में लोगों का चहल पहल बढ़ गयी है। शाम चार बजे के बाद से शहर में भीड़ मेला करने वालों व सजाई गई देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंचने लगी।
पुलिस की ओर से इसके चलते रूट डायवर्जन नौ दिनों के लिए किया गया है। इसमें सलेमपुर के तरफ से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों को सोनूघाट चौराहा से पिपरपाती नहर मार्ग पर डायवर्जन किया गया, यह वाहन पिपरपाती चौराहा धनौती तिराहा एवं डुमरी तिराहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को रूद्रपुर तिराहा से कतरारी मार्ग, अमेठी तिराहा के रामलक्षन मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पुरवां तिराहा से चार पहिया व भारी वाहनों को पांडेय चक चौराहा के रास्ते डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा जो वाहन पुरवां चौराहा से आगे बढ़ जाएंगे, उनको गोरखपुर ओवरब्रिज के उत्तरी छोर से सोमनाथ मंदिर के रास्ते डायवर्जन किया गया है। कसया की ओर से आने वाले चार पहिया या भारी वाहनों को धनौती तिराहा से पिपरपाती चौराहा होते हुए सोनूघाट निकाला जाएगा।
वहीं कसया से जो वाहन आएंगे और गोरखपुर जाना होगा उनको बालाजी मंदिर के पास से सोमनाथ मंदिर होते हुए निकाला जा रहा है। बरियारपुर से आने वाले वाहनों को उनकी सुविधा अनुसार धनौती मार्ग व सोनूघाट की तरफ से होकर जाना पड़ेगा। अष्टमी, नवमी और दशमी को तीन दिन किसी तरह का कोई चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें