फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तैराकी की मंडलीय प्रतियोगिता में कुशीनगर बालक वर्ग ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। देवरिया के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें तैराकी की बालक वर्ग की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल के चार जनपदों के प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें कुशीनगर की बालक वर्ग की टीम में रियाजुद्दीन 50 मीटर, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरा स्थान हासिल किया। अपूर्व 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 200 मीटर में प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

धीरेंद्र चौहान 50 मीटर, 100 मीटर बटरफ्लाई और रिले दौड़ में प्रथम रहे। सुगम ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय व 100 मीटर फ्री स्टाइल में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में अनु 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में प्रथम, रितिका 100 मीटर बटरफ्लाई में द्वितीय व 200 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय, साधना ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय, अर्चना 50 मीटर बैक स्ट्रोक में द्वितीय, 100 बैक स्ट्रोक में द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, बीईओ अमितेश कुमार, डॉ. प्रभात चंद्र राय, रजनीश चंद्र द्विवेदी, अमित कुमार चौहान, रीता गुप्ता, जया राय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, मुकेश नारायण मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुधीर कुमार, नीरज बंका, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार सिंह, भगवान नाथ तिवारी, बैजनाथ कन्नौजिया, उपेंद्र कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें