फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्षों से बदहाल है दुदही का रेलवे स्टेशन रोड

विज्ञापन
दुदही का रेलवे स्टेशन मार्ग क्षतिग्रस्त।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
20 वर्षों से बदहाल है दुदही का रेलवे स्टेशन रोड
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की दशा
बारिश होने पर जलभराव से जूझते हैं राहगीर
दुदही(कुशीनगर)। कस्बे में रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क 20 वर्षों से बदहाल है। गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर बारिश के बाद पानी भर जाता है। इसमें राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क मरम्मत के लिए कस्बे के लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं।
रेलवे स्टेशन रोड कस्बे का मुख्य मार्ग है। इस सड़क से कस्बे में सामान की खरीदारी, बैंक संबंधी कार्य और ट्रेन से आवागमन के लिए ठाढ़ीभार, अमही, मिश्रौली, शाहपुर उच्चकी पट्टी, शाहपुर खलवा पट्टी, पडरौन मडुरही, मठिया भोकरिया, दुमही, मंझरिया, गौरीश्रीराम, गगलवा, रामपुर जमुनिया, पांडेय पट्टी, रामपुर बरहन, चौबेया पटखौली समेत करीब 40 गांवों के लोग आते हैं। इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं भी आती-जाती हैं। इस सड़क की मरम्मत की मांग कस्बे समेत क्षेत्र के लोग करीब 15 वर्ष से कर रहे हैं। नरेंद्र यादव सत्याग्रह भी कर चुके हैं। व्यापारी भी ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग करते रहते हैं। बड़ी लाइन बनाओ संघर्ष समिति ने नुक्कड़ सभाएं कर सड़क मरम्मत कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुंदन डीआरएम समेत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद करीब दो वर्ष पूर्व सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुआ, लेकिन आधा से भी कम सड़क बनाकर छोड़ दिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने आंदोलन शुरू किया तो देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी की पहल पर पिछले बरसात में एसडीएम ने नगर पंचायत से पांच लाख रुपये की गिट्टियां गिरवा दीं। इससे कुछ गड्ढे बराबर हुए, लेकिन स्थिति फिर पूर्व की भांति हो गई है।
विज्ञापन

...
कोट
जिस ठेकेदार को कार्य करने को कहा गया था, उसने कार्य करने से मना कर दिया है। अब दूसरे ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
रामाश्रय पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें