फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन वाहनों में मारी टक्कर

Fri, 23 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/कसया। कसया थाना क्षेत्र के अभिनायक पुर के पास नशे की हालत में ट्रक चालक ई-रिक्का, ब्रेजा और दो बाइक समेत चार वाहनों को ठोकर मार दिया। इसे देख वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर हंगामा करने लगे, उसी दौरान पीछे से आ रहे एआरटीओ के पीटीओ समेत प्रवर्तन दल को देख ट्रक चालक वहां से भागने लगा। पीडीओ ने उसका पीछा कर पटहेरवा के पास पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे नशे की हालत में राजस्थान से ट्रक लेकर आ रहे एक ट्रक चालक ने कसया थाना क्षेत्र के अभिनायक पुर के पास एनएच किनारे एक ई-रिक्शा को ठोकर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा उछल कर आगे सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा पर गिर गई, जिससे ई-रिक्शा और ब्रेजा दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वहां से भागने लगा। हड़बड़ी में चालक जैसे ही ट्रक लेकर भागा तो करीब 50 मीटर आगे एक दुकान के पास खड़ी दो बाइक को ठोकर मार दिया। इससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। तब तक वहां आसपास के लोग एकत्र होकर बाइक समेत अन्य साधनो से ट्रक का पीछा करने लगे। गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। संयोग वश उसी दौरान पीछे आ रहे परिवहन विभाग के प्रर्वतन दल के साथ आ रहे पीटीओ से वहां एकत्र लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें