रामकोला में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
रामकोला। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बीच भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वीर सैनिकों को नमन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रामकोला शहीद स्मारक चौक से कसया रोड होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकालकर एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय, जयहिंद आदि गगनभेदी नारे लगाए गए। भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारत माता के सपूतों की वीरता और देशभक्ति की अमिट गाथा है।
इस अवसर पर दोरोगा कुंवर, विजेंद्र गोविंद प्रिंस बाबू, सत्यपाल गोविंद राव, अनूप श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, चन्द्रादित्य बाबू भैया, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू आदि मौजूद रहे।