मथौली । वाल्मीकिनगर मदनपुर देवी का दर्शन कर बृहस्पतिवार को लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो कप्तानगंज क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित किसान इंटरमीडिएट काॅलेज के सामने सड़क के किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें ऑटो में सवार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौनी निवासी राजभवन प्रजापति ने बताया की वे लोग मदनपुर माता देवी का दर्शन करने के बाद ट्रेन से रात में ही कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आ गए थे। जब भोर हुआ तो स्टेशन के बाहर निकले तो एक टेंपो चालक हाटा जाने वाली सवारी के लिए चिल्ला रहा था।
उसी ऑटो में वे सभी लोग बैठ गए और बोले कि हरपुर बरवा जाना है। जब सवारी फुल हो गई तो ऑटो चालक गगन कुशवाहा गाड़ी लेकर चल दिया। चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था, उसी दौरान झपकी भी ले रहा था। वह दो बार चालक को टोके कि आपको नींद आ रही है। तीसरी झपकी में गाड़ी को खड़े गन्ना लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।
घायल राजभवन प्रजापति (60) ने बताया की अगर चालक हमारी बात मान लिया होता तो आज चार लोगों की जान बच गई होती वह अपना इलाज कराकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से अपने घर आ गया है और दवा चल रहा है।