फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉम्प्लेक्सेस समिति की अध्यक्ष बनीं डॉ. संगीता

Sun, 26 Apr 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज स्थित एक विद्यालय में शनिवार को सीबीएसई से संचालित प्रधानाचार्यों की बैठक में विद्यालय संचालन में आ रहीं परेशानी और शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर कॉम्प्लेक्सेस समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

कुशीनगर सीटी कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने कहा कि सीबीएसई के विद्यालयों की पहचान उसकी शैक्षिक गुणवत्ता है। इसको बनाए रखना सभी प्रधानाचार्यों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के बीच समन्वय, शैक्षिक आदान-प्रदान, नीति निर्माण एवं शिक्षक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उप जिला प्रशिक्षण समन्वयक पूनम गुप्ता की देखरेख में कॉम्प्लेक्सेस समिति का गठन हुआ। सर्वसम्मति से डॉ. संगीता सिंह को अध्यक्ष, स्मृति खन्ना को उपाध्यक्ष, पूनम गुप्ता को सचिव, डॉ. मोहम्मद हसीब को संयुक्त सचिव, राहुल तिवारी को मुख्य संयोजक और अजय कुमार राव व बिपिन कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस दौरान कीर्ति कुंदन सहाय, राजेश कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार चौबे, सुरभि मालवीय, अजय कुमार राव, दीपू श्रीवास्तव, भारती तिवारी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका एमएल नायर, कुलदीप पांडेय, पवन कुमार यादव, किरण चौधरी, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें