फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च का न करें इंतजार, बचा बजट शीघ्र खर्च करें : डीएम

Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में आहरण-वितरण अधिकारियों के साथ डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय और बचत धनराशि की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि बचत धनराशि को खर्च करने के लिए मार्च की प्रतीक्षा न करें।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने विभागों को प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय एवं अवशेष बचत धनराशि के खर्च के संबंध में विभागवार समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त बजट के सापेक्ष 65 प्रतिशत धनराशि व्यय किए जाने की सीएमओ ने जानकारी दी। इस पर डीएम ने मदवार व्यय की जानकार ली। ओसी बिल की समीक्षा में बताया कि 2.46 करोड़ रुपये आपदा निधि का है। इसके सापेक्ष 2.66 करोड़ रुपये कृषक दुर्घटना बीमा का है, जिसे मार्च तक खर्च कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें