फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सलेमगढ़ पीएचसी में होगी डॉक्टर की तैनाती, वार्ड ब्वाय का कटा वेतन

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/सलेमगढ़। क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार स्थित पीएचसी में अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉक्टर की तैनाती होगी। इसके अलावा अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाएं भी बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन

पीएचसी की समस्या से संबंधित खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। इसके बाद अस्पताल भी समय से खुला। एक दिन पूर्व अनुपस्थित मिले वार्ड ब्वाय पर कार्रवाई कर उनका एक दिन का वेतन बाधित कर दिया गया है। सलेमगढ़ बाजार स्थित पीएचसी में कई वर्ष से डॉक्टर की तैनाती नहीं हैं। यहां तैनात लैब सहायक को भी तरयासुजान स्थित पीएचसी से संबद्ध कर दिया गया है। अस्पताल में केवल वार्ड ब्वाय की तैनाती है, वह अस्पताल कब आता है और कब जाता है। इसका समय निर्धारित नही है। सेवहरी सीएचसी के अधीक्षक ने वार्ड ब्वाय का एक दिन का वेतन बाधित कर उसे ड्यूटी पर समय से नियमित तैनात रहने का आदेश दिया है।
इसके अलावा उन्होंने चिकित्सक की स्थाई तैनाती नहीं होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे चिकित्सक को नियमित रूप से अस्पताल पर तैनाती के आदेश दिए। पीएचसी में कई वर्ष से डॉक्टर की तैनाती नहीं हैं। यहां तैनात लैब सहायक को भी तरयासुजान स्थित पीएचसी से संबद्ध कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि वार्ड ब्वाय का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉक्टर की ड्यूटी अस्पताल में स्थाई डॉक्टर की तैनाती नहीं होने तक लगाने के आदेश दिए गए हैं। मरीजों के इलाज के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी शीघ्र दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें