फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पर संसाधन और भवन तो है, लेकिन महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हैं। इस वजह यहां पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के 77 ग्राम सभा की दो लाख 41 हजार 759 लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पर है। ब्लॉक में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी संचालित है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पर छह चिकित्सक, चार नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक स्वीपर, एक वार्ड ब्वाय का पद हैं। मौजूदा समय में चार चिकित्सक, एक संविदा महिला नर्स, एक वार्ड ब्वाय और दो लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। भूमिहारी पट्टी और खजूरी बाजार में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, लेकिन वहां पर इलाज का समुचित व्यवस्था नहीं होने से सभी लोगों कोटवा अस्पताल पर ही इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले एक महिला चिकित्सक तैनाती थीं लेकिन कुछ माह पूर्व वह नौकरी छोड़ चलीं गईं। उसके बाद से यहां पर महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। उपचार कराने के केन्द्र पर आने वाली महिलाओं को मजबूरन पुरुष चिकित्सकों से इलाज करना पड़ता है। इलाज के लिए आयीं रजवंतीकलावती, फुलवा, गोधनी ने बताया कि स्त्री संबंधित समस्या होने पर काफी दिक्कत उठाना पड़ता है। मामूली बिमारी तो पुरुष चिकित्सकों से बता दवा करा लिया जाता हैं लेकिन महिला संबंधित समस्या होने पर महिला चिकित्सक न रहने के चलते संकोच बस पुरूष चिकित्सक से नहीं बता पाते हैं। प्रसव की व्यवस्था तो है, लेकिन महिला डॉक्टर अगर तैनात हो जाती तो इलाज के लिए प्राइवेट या दूसरे शहरों में हम महिलाओं को नहीं जाना पड़ता।
इस संबंध में सीएमओ सुरेश पटारिया का कहना है कि जानकारी नहीं थी। महिला चिकित्सक का जनपद में अभाव है। जल्द ही तैनाती करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें