‘स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित योग’
कोतवाली परिसर में रविवार सुबह पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया
पडरौना। कोतवाली परिसर में रविवार सुबह पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को कपालभांति, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार समेत अन्य कई योग आसान की जानकारी देकर उनका नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।
योग प्रशिक्षक अभय रंजन मिश्र ने कहा योगाभ्यास से जटिल रोगों का निदान चंद दिनों में संभव है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति का स्वस्थ बेहतर रहने के साथ ही उसके जीवन शैली में बदलाव आता है, इसलिए सभी लोगों को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कपालभांति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत अन्य कई योगासनों का अभ्यास कराया। इस दौरान एसआई अजय पटेल, संजय शाही, हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ वर्मा, देवमुनि सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, रमेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के लवंगियाडीह टोला में रविवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने लोगों को योगाभ्यास कराया। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए लोगों को अपने जीवनचर्या में योगाभ्यास को शामिल करना चाहिए।
इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, हरिंदर कुशवाहा, सुनील उपाध्याय, सुधीर शर्मा, अमरुद्दीन अंसारी, विनोद शर्मा, गोविंद सिंह कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद, सुभाष बैठा आदि मौजूद रहे।