फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम ने जलनिगम के अधिशासी अधिकारी को लगाई फटकार

Sat, 12 Jul 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभगार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इसमें जिले की रैंकिंग प्रभावित करने वाले विभागों को चेतावनी देते हुए फैमिली आईडी में अपेक्षित प्रगति जाने समेत अन्य विकास कार्यों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गई। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन योजना के तहत अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जलनिगम के अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को योजनाओं में प्रगति लाते हुए जिस स्तर से रैंकिंग खराब हो रही है उस पर कार्रर्वा कर रैंकिंग सही करने की हिदायत दी।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीएफओ वरूण सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें