पडरौना। महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कुबेरस्थान क्षेत्रांतर्गत प्राचीन शिव मंदिर, कुबेरस्थान मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया कि पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी कुशीनगर ने भी मंदिर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
होलिका दहन के स्थानों का भ्रमण करके भौतिक सत्यापन निर्देश : क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर थाना अहिरौली बाजार पर थाना प्रभारी, निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के साथ मीटिंग की।