फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया

Sat, 28 Nov 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रथम चरण में कप्तानगंज ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में शनिवार को होने वाले के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। दोपहर बाद पहुंचे डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी को मतदान से जुड़ी सामग्री को देते वक्त यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई सामान छूटा ना हो।
कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरओ आरके मिश्रा से बूथों से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर देख लें कि पोलिंग पार्टी पहुंची की नहीं और इसकी रिपोर्ट देते रहें। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि अगर किसी बूथ पर प्रत्याशी या उसके एजेंट मतदाताओं से नोंक-झोक करते पाए गए तो उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
रामकोला क्षेत्र की भी 55 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने के लिए 237 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गईं। डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने बूथों पर जाकर पोलिंग पार्टियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। हर बूथों पर पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी पुलिस बल लगा दी गई है। इस मौके पर एसडीएम सचिन कुमार सिंह, एसओ जैसराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें