हाटा डोल मेले में साउंड की मर्यादा कानून सब तार तार साउंड सीमा के विपरीत ट्रक और डीसीएम पर लगाए
हाटा। डोल मेले में इस बार कृष्ण भक्ति पर डीजे का शोर भारी रहा। मेरठ, मऊ और संतकबीरनगर से मंगाए गए डीजे की तेज धुन पर युवाओं का जोश रातभर चरम पर रहा। देवरिया रोड से लेकर मेन मार्केट तक सड़कें डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं से भरी रहीं। बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे तक चले डीजे कंपटीशन ने युवाओं का खूब मनोरंजन किया। अखाड़ेदारों के बीच पुलिस के सामने हुई डीजे कंपटीशन में युवाओं के बीच जूते चप्पल भी चले। देर रात तक युवक नहीं हटे तो पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
डोल मेले में तय मानक से बड़े साउंड सिस्टम के साथ डीजे की तेज आवाज दूर तक गूंजती रही। देर रात तक कानफाड़ू शोर से आसपास के लोग परेशान रहे। सड़क पर युवाओं की भीड़ से देवरिया रोड और मेन मार्केट में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वाहनों को निकालने में दिक्कत हुई और कई बार जाम जैसी स्थिति बनी। इसी बीच नाचने और डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर भीड़ में जूता-चप्पल चलने लगे। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे भगदड़ मच गई। शुक्रवार सुबह देवरिया रोड पर जगह-जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सड़क साफ करने में मशक्कत करनी पड़ी। बिखरे जूते-चप्पलों को ट्रालियों में लादकर हटाया गया।
0
हाटा सीएचसी में पहुंचे घायल युवक
दूर-दूर से युवक डोल मेले में डीजे कंपटीशन देखने आए थे। बाइक से गिरने से कई युवक चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार, रात में चोटिल होकर आने वाले अधिकांश युवक नशे की हालत में थे। रात में 30 से अधिक युवक घायल होकर इलाज कराने आए थे। हाटा कोतवाली के प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि डोल मेला पूरी शांति के साथ संपन्न हो गया। रात 2:10 बजे डीजे बंद हो गए। तीन बजे तक भीड़ लौट गई। तड़के चार बजे हेतिमपुर में प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया।
हाटा डोल मेले में साउंड की मर्यादा कानून सब तार तार साउंड सीमा के विपरीत ट्रक और डीसीएम पर लगाए
हाटा डोल मेले में साउंड की मर्यादा कानून सब तार तार साउंड सीमा के विपरीत ट्रक और डीसीएम पर लगाए