फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आम महोत्सव में जिले को मिला द्वितीय और तृतीय पुरस्कार

Mon, 06 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित होते कुशीनगर के किसान।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव–2026 में रविवार को पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें कुशीनगर को आम किसानों को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों व किसानों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सेवरही के बहादुरपुर निवासी विकास सिंह को शुकुल आम की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रदेश स्तर पर द्वितीय और विशुनपुरा क्षेत्र के मिश्रौली निवासी अय्यान सिद्दीकी को रेड आइवरी आम की उत्कृष्ट किस्म के लिए तृतीय पुरस्कार मिला है। उन्हें उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर उद्यान निरीक्षक विपिन उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें