फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 19-13-31

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। पहले दिन प्रत्याशियों का नामांकन और उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन के लिए एक बार में प्रत्याशी सहित तीन लोग ही आरओ कक्ष में जा सकेंगे।
दूसरी ओर, सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है, जहां नामांकन के दौरान पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एआरओ एवं एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि 26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक डीएम न्यायालय में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को पूर्वाह्न 11 से तीन बजे के बीच उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव प्रक्रिया डीएम न्यायालय में संपन्न होगी। सुरक्षा के लिहाज से रविंद्रनगर पुलिस चौकी, हॉस्पिटल रोड और पुलिस लाइन रोड सहित हर तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है। डीएम न्यायालय में नामांकन के लिए केवल तीन व्यक्ति प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक ही आरओ के समक्ष प्रस्तुत हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें