फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 26 नवंबर को होगी परिषदीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई ब्लॉकों में पूरी हो चुकी हैं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

जनपद स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के लिए आयोजन की तैयारी तेज

पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

जिला खेल समिति के नोडल डॉ. प्रभात चंद्र राय ने बताया कि जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन, खेलों के स्वरूप और आयोजन स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है। ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें