कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तार में अवरोध बन रहे आठ मकानों के अवैध कब्जाधारियों को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन की ओर से तीन दिनों की मोहलत दी गई थी।
जिसके बाद किसान अपनी मकान से समान हटाना शुरू कर दिए है। हालाकि की इन परिवारों का कोई अन्य आश्रय नहीं है। जिससे इधर-उधर भटकने को मजबूर होंगे। इस बीच प्रशासन ने अस्थाई आश्रय देने के लिए जमीन की तलाश भी तेज कर दी है। सोमवार को कोर्ट का अनुपालन कराने के क्रम में नायब तहसीलदार संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। जिनसे कुछ महिलाएं आश्रय देने की मांग की। जिस पर वह कोर्ट के अनुपालन कराने और सरकार की ओर से संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसान अपना मकान स्वयं खाली कर रहे हैं। कोर्ट का अनुपालन कराते हुए किसानों को सरकार की ओर से जो मदद मिल सकता है उसे हर संभव दिलाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के लिए अस्थाई आश्रय देने का प्रयास चल रहा है।