फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंच सम्मेलन में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

Sat, 15 Aug 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लॉक सभागार में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (जी राम जी) के अंतर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत और आत्मनिर्भर होंगे, तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।
खंड विकास अधिकारी रवि कुमार रंजन ने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को संचालन एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय चौरसिया, विश्वविजय सिंह, अजय तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अजय पांडेय, परशुराम सिंह, नागेंद्र गुप्ता, राजेश राय, हरिलाल यादव सहित ब्लाक के सभी सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें