रामकोला। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंच सम्मेलन हुआ। इसमें विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने और ग्राम पंचायतों में स्थायी आजीविका, स्वावलंबन एवं समृद्धि को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाना जरूरी है। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि और अन्य जिम्मेदारों को गांव में स्थायी आजीविका के साधन विकसित करने, ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर परिवारों को विकसित करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास करना चाहिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायतें ही आत्मनिर्भर परिवार और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगी। उन्होंने हर हाथ को रोजगार, आजीविका के नए अवसर, महिलाओं का सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर परिवार और समृद्ध ग्राम’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश राव, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मौर्य, पतिराज चौहान, पवन यादव, संजय चौहान आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन तैमूर अंसारी ने किया।
इस दौरान एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, सचिव राजेश यादव, प्रमोद कुमार चौधरी, जियाउर रहमान, सोमनाथ सिंह, रवि यादव, दुर्गेश शुक्ला, राधेश्याम दीक्षित, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।