फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीक्षांत परेड में दिखा अनुशासन, 1181 रिक्रूट आरक्षी अब थानों में देंगे सेवा

Mon, 27 Apr 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में नये पुलिसकर्मीयो की परेड की सलामी लेते उप-महानिरीक्षक व एसपी केशव कुमार।स्रोत-सो
विज्ञापन
पडरौना। रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त 1181 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। दीक्षांत परेड में इन आरक्षियों का अनुशासन देखने लायक था। एसपी ने उन्हें देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। इन रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी लखनऊ अशोक कुमार (आईवी) ने एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया और निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में प्रदेशभर में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि अशोक कुमार और एसपी केशव कुमार ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को पुलिस बल की जिम्मेदारियाें का अहसास कराया। कहा कि अनुशासन और परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। जिले में में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा किया। उन्हें शारीरिक दक्षता, कानून की जानकारी, आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता, हथियार संचालन और ड्रिल पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्य में आंतरिक विषयों के लिए तीन निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक व एक कंप्यूटर शिक्षक तथा वाह्य विषयों के लिए 14 आईटीआई और सात पीटीआई तैनात रहे।
विज्ञापन

-
मेधावी प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान
-अंतःकक्ष परीक्षा में सभी समूहों में प्रथम स्थान कुंवर प्रताप सिंह ने हासिल किया, जबकि वाह्य कक्ष परीक्षा में आनंद कुमार यादव अव्वल रहे। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु का खिताब भी कुंवर प्रताप सिंह को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। दीक्षांत परेड में विवेक यादव प्रथम, नवीन प्रताप सिंह द्वितीय और शिवम वर्मा तृतीय परेड कमांडर रहे। अंत में एसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्थान किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कुशीनगर से 395 तथा अन्य संस्थानों से आए 786 रिक्रूट आरक्षियों समेत कुल 1181 नवप्रशिक्षित जवानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह, सीओ लाइन जयंत यादव सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें