फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मॉकड्रिल कर परखी आपदा में बचाव की व्यवस्था

Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही चीनी मिल में माॅकड्रिल करते कर्मी। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल कर बचाव कार्यों की दक्षता आंकी गई। इसमें में तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर बिग्रेड की टीम ने अग्नि सुरक्षा, भूकंप से सुरक्षित लोगों को बचाने के लिए अभ्यास किया।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना था। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखने के साथ सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना था। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण कर यह आकलन किया गया कि किस प्रकार त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और अग्नि नियंत्रण की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को चीनी मिल सेवरही में माॅकड्रिल का आयोजन कर आपदा के समय की जाने वाली सुरक्षा तैयारियों की जांच की गयी।
विज्ञापन

इस माॅकड्रिल में आपदा मित्रों, अग्निशमन दल के कर्मचारियों, मेडिकल टीम के साथ राजस्वकर्मियों व चीनी मिल के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अग्नि शमन दल के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर यादव की अगुवाई में दमकल विभाग की टीम, डाॅ. माहेश्वर कृष्णन की अगुुवाई में मेडिकल विभाग की टीम, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता की अगुुवाई राजस्व विभाग की टीम के साथ आपदा मित्र भी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आपदा मित्र सीढ़ी लगाकर आग में फंसे कर्मचारी को बाहर निकालने में जुट गए। उसके बाद उसे कंधों का सहारा देकर एंबुलेंस तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें