फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीआईओएस ने 15 शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीआईओएस कुशीनगर ने बुधवार को जिले के दो इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक इंटर कॉलेज में कई कमियां मिलीं। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य सहित 15 शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता बुधवार की सुबह 10.45 बजे सबसे पहले तुर्कपट्टी इंटरमीडिएट तुर्कपट्टी पहुंचे। वहां सभी शिक्षक एक कमरे में बैठ कर शिक्षण कार्य की जगह आपस में बातकर रहे थे। स्कूल में विशेष नामांकन अभियान के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूल में साफ सफाई का अभाव रहा। चारों तरफ गंदगी रही। नामांकन के सापेक्ष विद्यालय में छात्र संख्या भी कम मिली। छात्र उपस्थिति के लिए नये सत्र का पंजिका रजिस्टर नहीं बनाया गया तथा और न ही पूर्ण किया गया था। स्कूल का एमडीएम रजिस्टर अधूरा था। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य चुनमुन प्रसाद चौधरी सहित सभी 15 शिक्षकों को पटकार लगाते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया तथा कार्य व्यवहार में सुधार करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
संतोष जनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। स्कूल में शिक्षकों के अलावा तीन लिपिक व तीन परिचारक नियुक्त हैं। इसके बाद डीआईओएस लोकमान्य इंटर मीडिएट कॉलेज जानकीनगर सेवरही पहुंचे। वहां पर प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह से शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें