कप्तानगंज तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
कप्तानगंज। तहसीलदार दिनेश कुमार के काम से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन और मंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें कप्तानगंज तहसीलदार के क्रिया कलापों से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार नियत तारीख पेशी के अंदर पत्रावलियों का मनमाने तौर पर निस्तारण कर रहे हैं। पत्रावलियों में बिना सुनवाई के और बिना अधिवक्ताओं की मौजूदगी में ही आदेश किया जा रहा है।
इस दौरान अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, हीरा पांडेय, शैलेश प्रताप सिंह, राजन पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, सर्वेश कनौजिया, लालमन सिंह, राधेश्याम परमहंस प्रसाद, दीनानाथ शर्मा, अजय पाल, प्रिंस दुबे, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।