फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डायल 112 की गाड़ी ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बे में डायल 112 की सरकारी गाड़ी से टेंपो चालक को टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया और पास में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव निवासी अमीन (55) टेंपो का पार्ट खरीदने के लिए अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट बैंक चौराहे से सुभाष चौक की ओर तेज रफ्तार से जा रही डायल 112 की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी को खतरनाक तरीके से पीछे किया और मौके से भाग गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कुछ देर बाद थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और घायल को तुरकहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी वाहन होमगार्ड चला रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। थानाध्यक्ष संतराज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें