फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

Wed, 25 Mar 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुही के महाबीर नगर स्थित दुर्गा मंदिर मे पूजा करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष आरती व मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओें ने मां भगवती से सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि मां कात्यायनी साहस, शक्ति और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करती हैं।
विज्ञापन


शहर के बुढि़या माई मंदिर, साहगंज स्थित दुर्गा मंदिर, लखराव दुर्गा मंदिर, खरवार स्थित दुर्गा मंदिर, कसया क्षेत्र के मैनपुर दुर्गा मंदिर और कुलकुल देवी मंदिर आदि देवी मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से मंदिर महकते रहे। जिलेभर के देवी मंदिरों का माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन के साथ पूजा-अर्चना की।

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के जयकारे के साथ पूजा अर्चना की और दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन


राम जानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, मिलिया माता दुर्गा मंदिर मालवीय नगर, सिंह भवानी दुर्गा मंदिर गांधी नगर, जलपा माता मंदिर कतौरा, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, काली माता मंदिर अंबेडकर नगर, गुलरिया माता मंदिर महाबीर नगर में देवी के छठे स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की गई। बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, अष्ठभुजी भवानी मंदिर ब्रह्मपुर, पिंडी माता मंदिर जानकी नगर, बैराट माता मंदिर राजपुर बगहा, डीह भवानी मंदिर दवनहा के साथ रकबा दुलमा पट्टी, बभनौली, पिरोजहा, पिपराघाट, जंगली पट्टी, जवही दयाल, विरवट कोन्हवलिया, मिश्रौली, अहिरौलीदान समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें