फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर पडरौना उत्तरी बाड़ी टोला में आयोजित जागरण में सम्मान के बाद भजन प्रस्तुत करते  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बाड़ी टोला में मंगलवार की रात श्री श्री बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति की तरफ से देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पूरी रात भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। अंत में आयोजकाें की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

जागरण का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विपिन जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में साकारात्मक भाव जागृत होता है। इसलिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। इसके बाद सतीश रावत समेत अन्य भजन गायकों ने एक-एक कर कई भजन और देवी गीत गाए, जिसकी धुन पर श्रोता रात भर झूमते रहे।
इस दौरान रोहित मल्ल, राजकुमार गोंड़, उदयप्रताप सिंह, अरुण पांडेय, मधुप सिंह, वैभव प्रताप मल्ल, अनूप गोड़, सच्चिदानंद भारती, राजकुमार यादव, चंदन प्रजापति, राकेश शर्मा, बन्दी राय, रमेश शर्मा, आनंद रावत, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें