श्रद्धालुओं ने शिवालय में किया जलाभिषेक
पडरौना। सावन के पहले शुक्रवार को नगर समेत ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं ने दूध, बेलपत्र, दुर्वा, अक्षत, भांग, धतूर आदि अर्पित कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की।
शुक्रवार को नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर स्थित शिवमंदिर, भूतनाथ कालोनी स्थित भूतनाथ शिवमंदिर, छावनी स्थित भन्नूनाथ मंदिर एवं महादेव मंदिर, लमुहा स्थित शिव मंदिर, सिधुआं बाजार स्थित शिवमंदिर समेत कुबेरस्थान स्थित प्राचीन शिवमंदिर, बालखंडी स्थित शिवमंदिर, करहियां स्थित शिवमंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में देर शाम तक श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालु बेलपत्र, भांग, धतूरा, मंदार, दूर्वा, शम्मी पत्र, गुड़, चावल, गंगाजल, दुग्ध, घृत, चंदन, रोरी, अबीर पूजन सामग्री आर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अमवा धाम शिव मंदिर में श्रावण मास के पहले शुक्रवार को श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया।