फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवालयाें में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sat, 26 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन माह तीसरे शुक्रवार को शिवालयाें में हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। शहर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे शुक्रवार की सुबह से ही मंदिरों में गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरे, बेलपत्र, पुष्प, दूध, जल आदि से शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक किया और अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना की।
प्राचीन मंदिरों के परिसर में मेला जैसा नजारा रहा। पडरौना शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, छावनी स्थित भन्नुनाथ शिवमंदिर, महादेव मंदिर, सिद्धनाथ शिवमंदिर, लखरांव स्थित शिवमंदिर, लम्हुआ स्थित शिवमंदिर, बुढ़िया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, खिरकिया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर शिवमंदिर सहित शहर एवं आस-पास के सभी शिवालयों में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। घंटा ध्वनि से मंदिर गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें