तमकुहीरोड। स्थानीय कस्बा के एक वार्ड में बाइक सवार उच्चकों ने महिलाओं से गहना सफाई के नाम पर लाखों रुपए का जेवर लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
सेवरही नगर पंचायत की किदवई नगर वार्ड निवासनी नयनपति देवी ने बताया कि शुक्रवार को बाइक सवार दो लोग उनके घर पहुंच सोने और चांदी के जेवर को सफाई करने वाला बताकर सोने व चांदी का गहना साफ करने लगे। वही घर के आसपास की औरतों को विश्वास में ले गहने साफ करने का कार्य करने लगे। कुछ देर बाद अपने पास रखें पाउडर नामक पदार्थ निकाल झाड़ने लगे।
इसके चलते वहां कुछ देर के लिए धुंधला धुंधला हो गया। इसी मौके का फायदा उठा अज्ञात उच्चके बाइक पर सवार हो दो सोने की झाली, सोने की चैन व चूड़ी जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है, उसे लेकर फरार हो गया हालांकि अज्ञात उचक्के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।