फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के अभाव में गांवों में विकास कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के अभाव में गांवों में विकास कार्य प्रभावित
विज्ञापन

वित्तीय अधिकार के लिए प्रधान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
कसया(कुशीनगर)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने भुगतान में हो रहे विलंब से डीएम को अवगत कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम एस. राजलिंगम को ज्ञापन देकर बताया कि जिले के 60 ग्राम पंचायतों के सचिवों की प्रोन्नति होने के चलते उनका तबादला हो गया है। उनकी जगह नए सचिव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं मिला है। इसके चलते इन गांवों में विकास कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। कई गांव ऐसे हैं, जहां के स्कूल में मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा सचिवालय में सामान आदि क्रय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, रामनगीना प्रसाद, हेमंत शुक्ला, नंदकिशोर यादव, सुनील दीक्षित, सत्यप्रकाश गुुप्ता, सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें